शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ निफ्टी (Nifty), सेंसेक्स (Sensex) 12 अंक चढ़ा

पिछले हफ्ते की तेजी के बाद मंगलवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुए। बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकावली से बाजार में दबाव देखने को मिला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 12.75 अंक (0.05%) की मामूली बढ़त के साथ 24,659.23 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 24,793.62 तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 24,509.21 तक फिसला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.05 अंक की हल्की बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ। आज के कारोबार में यह 7,527.15 अंक तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 7,442.15 तक गया।

छोटे- मँझोले सूचकांको में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.25% की गिरावट आयी जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.24% की तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.09% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.69% की मजबूती देखने को मिली।
आज के कारोबार में मारुति 2.90%, एसबीआई 2.52%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.48%, आईसीआईसीआई बैंक 1.66%, सिप्ला 1.41% और बीएईएल 1.07% गिर कर बंद हुए। वहीं गेल 2.49%, रिलायंस 2.05%, ल्युपिन 2.05%, आईटीसी 1.66%, एचडीएफसी 1.56% और टाटा स्टील 1.21% चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के 50 दिग्गज शेयरों में 27 शेयर लाल निशान पर बंद हुए और 23 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मथंन 08 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख