शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी 50 (Nifty 50) 7,900 के पार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 193.20 अंक (0.75%) की बढ़त के साथ 25,790.22 पर बंद हुआ।

इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,827.03 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25,620.27 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 51.55 अंक (0.66%) की तेजी के साथ 7,900.40 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,916.05 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,849.65 रहा। आज बढ़त के साथ बंद होने के साथ ही निफ्टी ने एक बार फिर से 7,900 का आँकड़ा छू लिया है। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 3.74% की गिरावट के साथ 16.3275 पर बंद हुआ। तेजी के इस माहौल में रियल्टी, बैंकिंग, औद्योगिक, सुविधाएं और ऊर्जा के क्षेत्रों शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।
छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 0.69% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.93% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.66% और निफ्टी स्मॉल 100 0.98% बढ़ कर बंद हुए।
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में डॉ रेड्डीज में 3.65%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.46%, एशियन पेंट्स में 2.13%, टीसीएस में 1.96%, टाटा मोटर्स और एसबीआईएन में 1.87% की बढ़त आयी। दूसरी ओर गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ऐक्सिस बैंक में 1.19%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.11%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.07%, एचडीएफसी और मारूति में 0.69% की गिरावट आयी। वहीं कोल इंडिया 0.07% की मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ। निफ्टी 50 के 35 शेयर हरे निशान पर रहे जबकि 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। जबकि बीएसई सेंसेक्स में 21 शेयर हरे निशान और 9 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख