शेयर मंथन में खोजें

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 23.36 अंक गिरा

कंज्यूमर स्टेपल्स और टेलीकम्युनिकेशंस के शेयरों में बढ़त और एप्पल के दो साल सबसे निचले स्तर पर गिरने से गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एसऐंडपी 500 में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहा और आखिर में यह मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके आलावा एप्पल में आयी कमजोरी से नैस्डैक कंपोजिट भी हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 9.38 अंक (0.05%) की मामूली बढ़त के साथ 17,720.50 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 23.36 अंक (0.49%) की गिरावट दिखी और यह 4,737.33 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी गिरावट के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 0.35 अंक (0.02%) की गिरावट आयी और यह 2,064.11 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 720 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जो कि पिछले 20 कारोबारी दिनों का औसत भी है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.01% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख