शेयर मंथन में खोजें

कमजोरी के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 31.5 अंक नीचे

शुक्रवार को फाइनेंशियल शेयरों में आयी कमजोरी से अमेरिकी बाजार कारोबारी हफ्ते के अंतिम गिरावट के साथ बंद हुआ।

इन शेयरों में गिरावट का कारण गैर कृषि कुल वेतन भुगतान डाटा और मई महीनें में कमजोर नौकरी आँकड़े रहे। इससे यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या अमेरिकी अर्थव्यवस्था निकट भविष्य में ब्याज दर में बढ़ोतरी का सामना कर सकती है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 31.5 अंक (0.18%) की गिरावट के साथ 17,807.06 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 28.84 अंक (0.58%) की कमजोरी दिखी और यह 4,942.52 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 6.13 अंक (0.29%) की गिरावट आयी और यह 2,099.13 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.13% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 4 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख