शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सुस्त कारोबार, सेंसेक्स (Sensex) 0.07% ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज शुक्रवार 26,843.03 अंक के मुकाबले 54.81 अंक ऊपर 26,897.84 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद करीब 10. 40 बजे सेंसेक्स 18.13 अंक या 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 26,861.16 अंक पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 2.70 या 0.03% की हल्की गिरावट के साथ 8,218.10 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 2.43% ऊपर 15.3600 पर चल रहा है।

शुरुआती कारोबार में छोटे-मंझोले शेयर भी हरे निशान पर है। मिडकैप शेयरों में सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.06% और बीएसई स्मॉलकैप 0.25% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.08% और निफ्टी स्मॉल 0.17% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.28%, गेल में 1.46%, एसबीआई में 1.27%, सिप्ला में 0.97%, एचडीएफसी बैंक में 0.84% और एलटी में 0.55% की बढ़त है। गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल में 2.35%,अदाणी पोर्ट्स में 2.23%, मारुति में 2.02%, टाटा स्टील में 1.37%, कोल इंडिया में 1.05% और ऐक्सिस बैंक में 1.04% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 29 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 21 शेयर हरे निशान प चल रहे है। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख