शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग सेंग (Hang Seng) 1.83% गिरा

अमेरिकी शेयर बाजार के बाद गुरुवार को शुरआती कारोबार में एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है।

सभी सूचकांक लाल निशान पर चल रहे है। शुरुआती कारोबार में करीब 8.40 बजे हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.83% की कमजोरी दिखा रहा है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) भी 1.10% नीचे चल रहा है। चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.40% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.83% और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.72% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.28% की कमोजोरी है। कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं किया है। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख