शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 294 अंक टूटा, निफ्टी (Nifty) 8,150 के नीचे

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत के कारण भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान पर शुरुआत की है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 26,726.34 अंक की तुलना में आज 40.31 अंक नीचे 26,686.03 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद करीब 10.20 बजे सेंसेक्स 294.62 अंक (1.10%) की गिरावट के साथ 26,431.72 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.85 अंक (1.17%) की कमजोरी के साथ 8,110.75 पर चल रहा है। आज इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 6.06% की बढ़त के साथ 18.0900 पर चल रह है। कल हुयी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसका वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। हालाँकि चीनी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रहा है।
छोटे-मॅंझोले शेयर में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.27% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.23% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.15% नीचे चल रहा है जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में 0.12% की मजबूती है। विदेशी और घरेलू बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने के मिल रही है।
शरुआती कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 0.79%, एसबीआई में 0.63% और टाटा स्टील में 0.18% की बढ़त है। वहीं मारुति में 2.35%, भारती एयरटेल में 1.99%, आईटीसी में 1.99 %, एनटीपीसी में 1.79%, इन्फोसिस में 1.37% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.33% गिरावट है। निफ्टी 50 के सिर्फ 46 शेयर आज लाल निशान पर है जबकि सिर्फ 5 शेयर हरे निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख