शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 144 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 8,150 के पार

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 26,525.46 अंक की तुलना में आज 128.39 अंक ऊपर 26,653.85 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद करीब 10.15 बजे सेंसेक्स 144.06 अंक (0.54%) की बढ़त के साथ 26,669.52 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 34.35 अंक (0.42%) की मजबूती के साथ 8,175.10 पर चल रहा है। आज इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 1.05% गिर कर 17.5100 पर चल रह है। मेटल को छोड़ बाकी सभी सेक्टर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे है।
छोटे-मॅंझोले शेयर में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.47% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.62% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.47% और निफ्टी स्मॉल 100 0.82% की मजबूती दिखा रहा है।
शरुआती कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 1.75%, कोल इंडिया में 1.74%, मारुति में 1.62%, एचडीएफसी में 1.62%, एचडीएफसी बैंक में 1.46% और टाटा मोटर्स में 0.15% की बढ़त है। वहीं इन्फोसिस में 0.69%, टाटा स्टील में 0.52%, सन फार्मा में 0.43%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.15%, ल्युपिन में 0.07% और एलटी में 1.33% गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 34 शेयर आज हरे निशान पर है जबकि 17 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 17 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख