शेयर मंथन में खोजें

चीनी शेयरों की मिठास हुई कम, अवध शुगर (Oudh Sugar) में 7.99% की गिरावट

बीएसई में चीनी शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ाने और कीमतों की जांच के लिए चीनी निर्यात पर 20% सीमा शुल्क लगा दिया है, जिसके बाद चीनी कंपनियों के शेयर में गिरावट है। बीएसई में अपराह्न करीब 12.20 बजे अवध शुगर के शेयर 11.15 रुपये या 7.99% की गिरावट के साथ 128.40 रुपये पर चल रहा है। द्वारिकेश शुगर के शेयर 11.55 रुपये या 4.88% की गिरावट के साथ 225 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूँजीकरण 385.81 करोड़ रुपये है।
डालमिया भारत शुगर 6.30 रुपये या 4.92% की गिरावट के साथ 121.70 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूँजीकरण 1036.16 करोड़ रुपये है। बलरामपुर चीनी का शेयर इस समय 2.50 रुपये या 2.12% की गिरावट के साथ 115.65 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूँजीकरण 2894.08 करोड़ रुपये है। मवाना शुगर्स का शेयर फिलहाल 3.25 रुपये या 4.98% की गिरावट के साथ 61.95 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूँजीकरण 255.06 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख