शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सुस्त कारोबार, निफ्टी (Nifty) 0.04% ऊपर

कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 27,808.14 की तुलना में आज 104 अंक चढ़ कर 27,912.14 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.35 बजे सेंसेक्स 47.89 अंक (0.17%) की बढ़त के साथ 27,856.03 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.10 अंक (0.04%) की मामूली मजबूती के साथ 8,524.15 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 02.01% ऊपर 15.0800 पर है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.04% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.15% की गिरावट है। वहीं एनएसई में निफ्टी मिड 100 में 0.08% की मामूली बढ़त है और निफ्टी स्मॉल 100 0.67% नीचे चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी में 4.15%, टाटा स्टील में 2.25%, गेल में 1.76%, रिलायंस में 1.23%, अदाणी पोर्ट्स में 1.15% और टीसीएस में 1.04% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड में 1.68%, मारुति में 1.11%, एलटी में 0.85%, भारती एयरटेल में 0.70%, टाटा मोटर्स में 0.66% और ऐक्सिस बैंक में 0.57% की गिरावट है। निफ्टी के कुल 51 शेयरों में से 23 शेयर बढ़त पर है और 28 शेयर गिरावट पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख