शेयर मंथन में खोजें

आई-सेक ने दी इंडसइंड बैंक में खरीद की सलाह

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (आई-सेक) ने इंडसइंड बैंक के शेयरों के लिए 1250 रुपये के लक्ष्य भाव पर खरीद की सलाह दी है।

इंडसइंड बैंक वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही फिर अच्छा प्रदर्शन किया है। बैंक उन चुनिंदा बैंकों मे बना हुआ है जो परिचालन के मोर्चे पर निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बैंक की शुद्ध ब्याज आय में सालाना आधार पर 38% वृद्धि के कारण परिचालन लाभ सालाना आधार पर 34% वृद्धि के अनुमान के मुकाबले बेहतर रहा है। बैंक की संपदा गुणवत्ता अनुमानों के अनुरूप नियंत्रण में बनी हुई है। बैंक का कायकल्प सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है और बैंक की वृद्धि दर उद्योग की वृद्धि दर से अधिक है। कंपनी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने लक्ष्य भाव 1060 रुपये से संशोधित कर 1250 रुपये कर दिया है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख