शेयर मंथन में खोजें

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक कंपोजिट 88 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

सोमवार को तेल के दामों में आयी तेजी से यूरोपियन बाजार में आयी तेजी के अलावा अमेरिकी बाजार में ऊर्जा शेयरों में आयी मजबूती से यह एक नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। एसऐंडपी के ऊर्जा सेक्टर में कल 2.2% की बढ़त आयी, जो इसका पिछले 16 महीनों में सबसे बेहतर प्रदर्शन है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 88.76 अंक (0.47%) की बढ़त के साथ 18,956.69 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 47.35 अंक (0.89%) की मजबूती के साथ 5,368.86 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) 16.28 अंक (0.75%) की मजबूती के साथ 2,198.18 पर बंद हुआ।
गुरुवार को कच्चे तेल के भाव में 3.79% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.49 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 4.17% चढ़ कर 48.90 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके साथ ही कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख