शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 33,000 और निफ्टी 10,000 के ऊपर बंद

शुरुआती कमजोरी से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों में लौटी हरियाली और यूरोपीय बाजार से मिले सकारात्मक रुझानों से बाजार को काफी सहारा मिला। वहीं बैंक शेयरों में आज अच्छी-खासी खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा आज डॉलर के मुकाबले रुपये भी लगातार तीसरे दिन ऊपर चढ़ा।
बीएसई सेंसेक्स 32,596.54 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में 32,536.44 पर खुला और 33,115.41 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 32,515.17 का निचले स्तर छू कर कारोबार के अंत में सेंसेक्स 469.87 अकं या 1.44% की बढ़त के साथ 33,066.41 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 9,998.05 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 9,989.15 पर खुल कर अंत में 132.60 अंकों या 1.33% की मजबूती के साथ 10,143.50 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,143.50 और निचला स्तर 9,958.55 का रहा। वहीं वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 2.28% की गिरावट के साथ 15.19 अंकों पर रहा।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी हुई। बीएसई मिडकैप में 1.19% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.73% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.29% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.68% की मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई के 31 शेयरों में से 27 शेयर हरे और 3 शेयर लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 5.67%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 5.01%, एचडीएफसी बैंक में 2.91% टाटा स्टील में 2.80%, एचडीएफसी में 2.66% और भारती एय़रटेल में 2.65% की बढ़त हुई। गिरने वाले शेयरों में विप्रो में 3.96%, इन्फोसिस में 1.13% और टीसीएस में 0.12% कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 39 शेयरों में तेजी के साथ ही 11 शेयरों में गिरावट आयी (शेयर मंथन, 26 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख