शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स पहुँचा 35,000 के ऊपर

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक जोरदार तेजी के साथ बंद हुए।

हालाँकि आज बाजार में कमजोर शुरुआत हुई थी, मगर 12 बजे के बाद सूचकांकों में मजबूती आनी शुरू हुई। सेक्टरों में देखें तो ऊर्जा, इन्फ्रा, धातु, बैंक और वाहन शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जबकि दवा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। कच्चे तेल में आयी गिरावट से तेल कंपनियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही आज छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 34,812.99 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 34,846.19 पर खुला और कारोबार के दौरान 35,187.75 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 331.50 अंक या 0.95% की तेजी के साथ 35,144.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,482.20 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,451.90 पर खुल कर 100.30 अंक या 0.96% की बढ़त के साथ 10,582.50 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,596.25 का रहा। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,326 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,290 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 144 शेयर सपाट रहे।
इसके अलावा छोटे-मँझोले बाजारों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.20% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.29% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.33% की वृद्धि के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 41 शेयरों में मजबूती और 09 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 27 शेयरों में मजबूती और 04 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक में 2.44%, एनटीपीसी में 2.36%, ऐक्सिस बैंक में 2.05%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.93%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.77% और एचडीएफसी में 1.62% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से सन फार्मा में 4.72%, पावर ग्रिड में 0.94% और इंडसइंड बैंक में 0.49% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख