शेयर मंथन में खोजें

लेमन ट्री (Lemon Tree) ने पुणे में खरीदा नया होटल, शेयर मजबूत

लेमन ट्री (Lemon Tree) ने पुणे, महाराष्ट्र में नया होटल खरीदा है।

होटल श्रृंख्ला कंपनी ने अपने लेमन ट्री होटल ब्रांड नाम के तहत ही 69 कमरों वाले होटल के लिए लाइसेंस समझौता किया है। नये होटल के मार्च 2019 तक चालू होने की उम्मीद है।
बता दें कि यह पुणे में लेमन ट्री का तीसरा होटल होगा। लेमन ट्री ने जानकारी दी है कि इसकी होटल प्रबंधन इकाई कार्नेशन होटल्स नये होटल का संचालन और मार्केटिंग करेगी।
इससे पहले बुधवार 05 दिसंबर को ही कंपनी ने पुणे में कनॉट रोड पर लेमन ट्री प्रीमियर ब्रांड नाम के तहत एक नये होटल का शुभारंभ किया था। उस होटल में 201 कमरों के अलावा मल्टी कुशन कॉफी शॉप, स्पा, पूल, फिटनेस सेंटर, बैंकेट हॉल और कॉन्फ्रेंस रूम भी हैं।
बीएसई में लेमन ट्री का शेयर 70.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 72.75 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी है। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 1.92% की मजबूती के साथ 71.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख