शेयर मंथन में खोजें

मिश्र घातू निगम (Mishra Dhatu Nigam) को मिला 600 करोड़ रुपये का ठेका

देश में टाइटेनियम मिश्र धातु की इकलौती निर्माता मिश्र घातू निगम (Mishra Dhatu Nigam) को 600 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

जल्द ही कंपनी इस ठेके के लिए करार करेगी।
1973 में शुरू हुई सरकारी कंपनी मिश्र धातु निगम देश की टाइटेनियम मिश्र धातु इकलौती निर्माता होने के अलावा विशेष इस्पात और सुपरएलॉयज भी निर्मित करती है।
मिश्र घातू निगम का शेयर बाजार सूचकांकों पर 04 अप्रैल 2018 को सूचीबद्ध हुआ था।
बीएसई में मिश्र घातू निगम का शेयर 120.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 120.00 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे तक सीमित उतार-चढ़ाव के इसमें तेजी आनी शुरू हुई और यह 128.00 रुपये तक उछला, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर भी है। अंत में कंपनी का शेयर 2.90 रुपये या 2.40% की मजबूती के साथ 123.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख