शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ बाजार, निफ्टी 11,850 के नीचे बरकरार

जून फ्यूचर ऐंड ऑप्शन सीरीज के आखरी दिन गुरुवार को बाजार सपाट बंद हुआ।

निफ्टी ने अक्टूबर 2018 के बाद जून सीरीज में सबसे कमजोर प्रदर्शन किया। अक्टूबर में 13.3% के बाद जून में सीरीज में निफ्टी 0.87% नीचे गिरा। गुरुवार को वाहन शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि धातु, आईटी और ऊर्जा शेयरों में बिकवाली हुई। हल्की बढ़त के साथ शुरुआत बाद बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, मगर डेढ़ बजे के बाद बाजार में अस्थिता आ गयी, जो आखिर तक बरकरार रही।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,592.08 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,633.97 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,817.22 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 5.67 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 39,586.41 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,847.55 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,860.85 पर खुल कर 6.00 अंक घट कर 11,841.55 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,911.15 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 28 शेयरों में मजबूती और 22 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 18 शेयरों में बढ़ोतरी और 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स में 2.95%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.37%, ओएनजीसी में 1.46%, ऐक्सिस बैंक में 1.44%, एचडीएफसी में 1.22% और एसबीआई में 1.13% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टेक महिंद्रा में 2.26%, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज दोनों में 1.52%, आईटीसी में 1.37%, इन्फोसिस में 1.19% और पावर ग्रिड में 1.10% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,411 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,130 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 167 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.36% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.53% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.42% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.08% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख