शेयर मंथन में खोजें

लाभदायक व्यापार वार्ता को लेकर बढ़ी उम्मीद से एशियाई बाजारों में तेजी

अमेरिका-चीन के बीच लाभदायक व्यापार वार्ता को लेकर बढ़ी उम्मीद से मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

चीनी वाइस प्रीमियर लियू हे ने कहा है कि सप्ताहांत में बीजिंग और अमेरिका एक-दूसरे की व्यापार चिंताओं को दूर करने के लिए बात करेंगे। अमेरिकी बाजार में आयी तेजी का भी एशियाई बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। अमेरिकी बाजार को चीन के साथ व्यापार वार्ता और कंपनियों के बेहतर नतीजों की उम्मीद से सहारा मिला।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 56.22 अंक या 0.25% की बढ़ोतरी के साथ 22,548.90 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 47.07 अंक या 0.18% की वृद्धि के साथ 26,772.75 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.08% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.94% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.98% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.33% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख