शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका-चीन व्यापार करार में देरी की खबर के बीच एशियाई बाजारों में सुस्ती

बुधवार को अमेरिकी बाजार के सपाट बंद होने के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में सुस्ती दिख रही है।

आज एशियाई बाजार सूचकाकों में कोई खास बदलाव नहीं आया है। दरअसल व्यापार शर्तों और अमेरिकी तथा चीनी राष्ट्रपतियों की बैठक के लिए जगह पर चर्चा जारी है, जिस वजह से इस बैठक में दिसंबर तक देरी हो सकती है। इससे पहले चीन और अमेरिका के बीच व्यापार करार में देरी की संभावना की खबर ने अमेरिकी बाजार में स्वास्थ्य शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के असर को कम कर दिया।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 8.86 अंक या 0.04% की मामूली कमजोरी के साथ 23,294.96 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 67.77 अंक या 0.24% की गिरावट के साथ 27,620.87 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.04% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.05% की मामूली बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.04% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.50% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख