शेयर मंथन में खोजें

यूएस फेड की टिप्पणी से पहले कंसोलिडेट करेगा बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक प्रमुख घटनाओं से पहले बुधवार (20 मार्च) को निफ्टी दायरे में रहा और 22 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 21839 के स्तर पर बंद हुआ। 

व्यापक बाजार सपाट बंद हुए, जबकि क्षेत्रवार सूचकांकों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। ऑयल ऐंड गैस, रियल्टी और एफएमसीजी के तेजी वाले प्रमुख इंडेक्स रहे। क्रूड ऑयल के भाव 5 महीनों के उच्च स्तर 78 बैरल प्रति डॉलर पर पहुँचने के बाद ऑयल ऐंड गैस में तकरीबन 1.3% की तेजी आयी। 

वैश्विक स्तर पर, इंग्लैंड में केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति की बैठक से एक दिन पहले जारी हुए फरवरी माह के महँगाई दर के आँकड़ों में मुद्रस्फीति की दर 3.4% पर आ गयी। चीन में भी केंद्रीय बैंक ने अपनी बेंचमार्क उधारी दर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। अब सभी की नजरें अमेरिकी फेड की आज देर रात आने वाली टिप्पणी और गुरुवार को आने वाले मौजूदा आवास बिक्री आँकड़ों पर है। 

विभिन्न प्रमुख घटनाओं को देखते हुए बाजार कंसोलिडेशन में रहेंगे और अमेरिकी फेड की टिप्पणी पर नजर रखेंगे, जिससे भविष्य में ब्याज दरों पर फैसले की दिशा तय  होगी। 

(शेयर मंथन, 20 मार्च 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख