शेयर मंथन में खोजें

Gift Nifty में बढ़त दे रही भारतीय बाजारों में तेजी के संकेत, यूरोप-अमेरिका में हरियाली, एशियाई बाजार लाल

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार (22 मार्च) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 18 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.08% की उछाल के साथ 22,060 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (21 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे और पूरे दिन हरे निशान में कारोबार करते रहे। हालाँकि इस दौरान दोनों सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और नीचे आने पर खरीदारी के साथ ही उतार-चढ़ाव भी बना रहा। मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में 12 बजे के आसपास जबरदस्त मुनाफावसूली आयी, जिससे दोनों सूचकांक ने दिन का निचला स्तर छू लिया। इस दौरान बाजार हरे निशान में तो रहे, मगर दिन की सारी बढ़त गंवा दी। कारोबार समाप्ति के समय दोनों सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हो गये। निफ्टी में 172.85 अंकों की तेजी आयी और यह 0.79% की उछाल के साथ 22,011.95 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 539.50 अंक जोड़ कर 72,641.19 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 0.75% की बढ़त आयी।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 28.87 अंकों की उछाल है और ये 0.07% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 365.47 अंकों का नुकसान है और ये 2.17% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी आज 10.64 अंकों की गिरावट है और ये 0.39% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 39.65 अंकों की सुस्ती है और ये 1.29% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में गुरुवार (21 मार्च) को तेजी के रुख के साथ कारोबार हुआ था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 145.17 अंकों की उछाल आयी और यह 1.84% की तेजी के साथ 7,882.55 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में भी 18.31 अंकों की बढ़त दिखी और यह 8,179.72 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) ने 164.12 अंक जोड़े और ये 0.90% की तेजी के साथ 18,179.25 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार गुरुवार (21 मार्च) को बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 269.24 अंकों की बढ़त रही और यह 0.68% की तेजी के साथ 39,781.37 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.20% या 32.43 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 16,401.84 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 16.91 अंक या 0.32% की उछाल के साथ 5,241.53 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख