शेयर मंथन में खोजें

सकारात्मक दायरे में कंसोलिडेट कर रहा बाजार, अहम स्तरों को समझें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (26 मार्च) के कारोबारी सत्र के दौरान दोनों बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सीमाबद्ध उतार-चढ़ाव दिखाई दिया था। निफ्टी में 92 अंकों की नरमी आयी और सेंसेक्स 362 अंक टूट कर बंद हुए। निफ्टी रियल्टी सूचकांक में 1.5% की उछाल आयी, जबकि मीडिया सूचकांक 1% टूट गया। 

तकनीकी रूप से बाजार पूरे दिन एकदिनी सीमा में गिरने के बाद 21950 से 22075/72300 से 72700 के दायरे में रहा। दैनिक चार्ट पर भी सूचकांक ने इनसाइड बॉडी कैंडल बनायी है, जो तेजी और मंदी के बीच अर्निणय का संकेत देती है। हमारा मानना है कि मौजूदा समय में बाजार सकारात्मक कंसोलिडेशन का अनुभव कर रहा है। तेजीड़ियों के लिए, 50 दिनों का एसएमए या 21880/73100 का स्तर निर्णायक समर्थन स्तर हो सकता है। निफ्टी अगर दिन के दौरान 21950 के नीचे गया तो धीरे-धीरे कमजोरी आ सकती है।

अगर निफ्टी 22075/72700 के स्तर के ऊपर रहेगा, तो इसमें 22150 या 22200 के स्तरों तक उछाल आ सकती है। हालाँकि, अगर ये 21880 के नीचे फिसलता है ताे ये 21800 या 21700 के स्तर का रीटेस्ट कर सकता है। बैंक निफ्टी के लिए 46500-46400 के स्तर के बीच सपोर्ट दायरा बन सकता है।

(शेयर मंथन, 27 मार्च 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख