शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी की संरचना, ब्रेकआउट की कोशिश में बैंक निफ्टी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (27 मार्च) को बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक गति देखने को मिली। निफ्टी में 119 अंकों की उछाल आयी और सेंसेक्स 526 अंक जोड़ कर बंद हुए।

इंफ्रा और ऑयल ऐंड गैस सेक्टर में क्रमश: 1% की उछाल आयी, जबकि चुनिंदा पीएसयू बैंक और मीडिया सूचकांक में एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी रूप से कहा जाये तो मजबूत शुरुआत के बाद दैनिक चार्ट पर कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में सकारात्मक गति जारी रही। 

हमारा मानना है कि बाजार में तेजी की संरचना है। हालाँकि, निकट समय में तेजड़ियों के लिए 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) या 22200/73150 का स्तर मुख्य प्रतिरोध की तरह काम करेगा। बाजार अगर इस स्तर के ऊपर जाने में कामयाब रहा तो ये 22250-22300/73300-73400 के स्तर की तरफ बढ़ सकता है। दूसरी तरफ, अगर 22050/72600 के नीचे रुझान में बदलाव आया तो बाजार 50 दिनों के एसएमए या 21950-21880/72500-72150 के स्तर रीटेस्ट कर सकता है। 

पिछले चार दिनों से बैंक निफ्टी ने एक मुश्किल कंसोलिडेशन दायरे में कारोबार किया है, जो 46500 और 47000 के बीच है। तकनीकी सरंचना निकट समय में तेजी के ब्रेकआउट की ओर इशारा कर रही है। कोई भी गिरावट बैंक निफ्टी को 46700-46600 के स्तरों आसपास खरीदारी का मौका होगी। हालाँकि, 46400 के स्तर पर स्टॉप लॉस रखना जरूरी है। 

आज निफ्टी का कारोबारी दायरा 22050-22200 के स्तर पर होगा और बैंक निफ्टी के लिए ये स्तर 46500 से 47000 के बीच होगा। 

(शेयर मंथन, 28 मार्च 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख