शेयर मंथन में खोजें

दायरे में रह सकते हैं बाजार, अहम स्तरों का ध्यान रखें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (02 अप्रैल) को बेंचमार्क सूचकांक में दायरे में बंद गतिविधि देखने को मिली। निफ्टी 9 अंकों के नुकसान के साथ और सेंसेक्स 110 अंक टूट कर बंद हुए। रियल्टी, कंज्यूमर और धातु स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली, जबकि आईटी स्टॉक में बिकवाली का दबाव अनुभव किया गया। 

तकनीकी रूप से, दिन की धीमी शुरुआत के बाद सूचकांक 22400-22465/73750-73900 के दायरे में रहा। पिछले दो दिनों में बाजार में सीमित गतिविधि देखने को मिली है। कारोबारियों के लिए 22380/73700 और 22550/74250 के अहम स्तर नजर रखने वाले होंगे।

22550/74250 के स्तर के ऊपर बाजार में 22600-22650/74500-74600 के स्तर तक रैली आ सकती है। दूसरी तरफ, अगर बाजार 22380/73700 के स्तर के नीचे फिसलते हैं, तो बिकवाल का दबाव बढ़ सकता है और ये 22300-22210/73500-73200 के स्तर की तरफ रुख कर सकते हैं। 

बैंक निफ्टी के लिए 47400 से 47850 के स्तर के बीच कारोबारी दायरा आयेगा। अगर ये 47400 के नीचे गिरा, तो ये 47100/47000 के स्तरों तक टूट सकता है। 

(शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख