शेयर मंथन में खोजें

घरेलू और वैश्विक प्रमुख घटनों पर रहेगी बाजार की नजर, कंसोलिडेशन के संकेत : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसे

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (03 अप्रैल) को निफ्टी नकारात्मक झुकाव के साथ संकरे दायरे में कारोबार हुआ और ये 22435 के स्तर पर सपाट बंद हुआ।  

व्यापक बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहा और निफ्टी मिडकैप में 0.4% की उछाल आयी, निफ्टी स्मॉलकैप में भी 1% की तेजी देखी गयर। क्षेत्रवार मिलाजुला रुझान रहा और पीएसयू बैंक सूचकांक में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।

भारतीय रिजर्व बैंक की योजनागत बैठक और अमेरिका एवं यूरोप के प्रमुख मैक्रो आँकड़े जारी होने से पूर्व बाजार सावधानी से ट्रेड कर रहे हैं। अमेरिकी फेड प्रमुख पॉवेल की टिप्पणी पर भी गहरी नजर होगी। हमारा मानना है कि प्रमुख घटनों के खुलने तक बाजार अगले कुछ दिनों तक कंसोलिडेट करेगा। 

(शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख