शेयर मंथन में खोजें

दिशाहीन बाजार में निफ्टी-बैंक निफ्टी में खरीदारी के स्तरों को समझें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (04 अप्रैल) को बेंचमार्क सूचकांक में काफी उतार-चढ़ाव वाला कारोबारी सत्र देखने को मिला। पूरे दिन चले उतार-चढ़ाव के बावजूद निफ्टी 80 अंकों की तेजी के साथ और सेंसेक्स 351 अंक जोड़ कर बंद हुए।

निजी बैंक और आईटी सूचकांक में 1% की उछाल आयी, जबकि ऑयल ऐंड गैस सूचकांक सबसे ज्यादा गिरावट वाला सूचकांक रहा और इसमें 1% का नुकसान दर्ज किया गया। तकनीकी नजरिये से देखा जाये तो बाजार में गैप-अप शुरुआत हुई थी, इसके बाद इसमें तीव्र एकदिनी करेक्शन देखने को मिला। 

हालाँकि, बाजार कुछ हद तक नुकसान की भरपाई करने में सफल रहा और अंतत: 22515/74228 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। बाजार में अभी दिशाहीन गतिविधि देखने को मिल रही है और ये 22350-22300/73500-73300 के स्तर पर सपोर्ट ले रहा है, जबकि 22550-22630/74400-74600 के स्तर पर बिकवाली का दबाव झेल रहा है। 

तेजड़ियों के लिए, 22550/74400 और 22630/74600 के स्तर प्रमुख प्रतिरोध स्तरों की तरह काम करेंगे। 22630/74600 का स्तर नकारने के बाद बाजार 22730-23000/75000-75500 के स्तर तक रैली कर सकते हैं। इसके विपरीत, 22300/73500 के नीचे बाजार 22250-22200/73300-73100 के स्तर का पुन: परीक्षण कर सकता है। 

बैंक निफ्टी लचीला है और तेजी के ट्रेंड को जारी रख सकता है। दिन के लिए 47800-47700 पर समर्थन स्तर हो सकता है और 48350 और 48600 के स्तरों पर प्रतिरोध मिल सकता है। 

निफ्टी को 22200 के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ 22350-22300 के स्तरों के बीच खरीदने की रणनीति बनाने का परामर्श रहेगा। वैकल्पिक रूप से, अगर ये 22630 का स्तर पार करता है तो 22500 के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। बैंक निफ्टी के लिए 47500 के स्तरों पर स्टॉप लॉस के साथ 47800 और 47700 के स्तरों के बीच खरीदारी का सुझाव रहेगा। 

(शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख