शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जारी रह सकती है तेजी की उड़ान, खरीदारी के स्तर देखें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (10 अप्रैल) को बेंचमार्क सूचकांक में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी 92 अंक और सेंसेक्स 355 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। मीडिया, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी क्षेत्रों में क्रमश: 1% की तेजी आयी, जबकि फार्मा स्टॉक में मुनाफावसूली रही।

तकनीकी नजरिये से देखें तो गैप अप शुरुआत के बाद बाजार पूरे दिन सकारात्मक बना रहा। ट्रेंड देखने वाले कारोबारियों के लिए 22500/74200 का स्तर ट्रेंड तय करने वाला स्तर होगा। बाजार जब तक 22500 के स्तर के नीचे नहीं जाता है, तब तक ऊपर का रुख कायम रहेगा। हालाँकि बाजार अगर 22800 के स्तर ऊपर जाता है, तो ये तुरंत 23000 के स्तर की तरफ बढ़ सकता है। बाजार में 22480 पर स्टॉप लॉस के साथ 22650 और 22600 के स्तर के बीच खरीदारी की रणनीति बनानी चाहिए। 

बैंक निफ्टी के लिए 48650 और 48500 के स्तरों पर सपोर्ट मौजूद है। इन स्तरों को छूने के बाद अगर ये वापसी की संरचन बनाता है तो, खरीदारी की सलाह रहेगी। ऊपर की तरफ, 49000 और 49200 के स्तर पर तात्कालिक प्रतिरोध आयेगा। 

(शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख