शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में बाजार सकारात्‍मक, मौजूदा संरचना दिशाहीन : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (25 अप्रैल) को बेंचमार्क सूचकांक में दायरे में बंधी गति‍विधि देखने को म‍िली। निफ्टी 34 अंक और सेंसेक्स 114 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में, मेटल इंडेक्‍स का प्रदर्शन बेहतर रहा और इसमें 2.5% की उछाल रही, जबक‍ि आईटी सूचकांक में 1% की गिरावट दर्ज की गयी। तकनीकी रूप से, निफ्टी/सेंसेक्‍स पिछले दो दिनों से 22300/73500 से 22475/74100 अंकों के दायरे में घूम रहे हैं। हालाँक‍ि, छोटी अवध‍ि में बाजार का ढाँचा सकारात्‍मक बना हुआ है।

हमारा मानना है कि अगर निफ्टी/सेंसेक्‍स बंद भाव के आधार पर 22300/73500 के स्‍तर से नीचे जाते हैं, तो हमें 22200-22150/73300-73200 के स्‍तर तक तीव्र करेक्‍शन देखने को म‍िल सकता है। 

दूसरी तरफ, 22475/74100 के स्‍तर तेजड़‍ियों के लिए ब्रेकआउट के स्‍तर हो सकते हैं। इसके ऊपर बाजार 22550-22600/74400-74500 के स्‍तर तक जा सकते हैं। बाजार की मौजूदा संरचना दिशाहीन है। इसलिए, दैनिक कारोबार‍ियों के लिए स्‍तरों पर आधारित सौदे करने की रणनीति आदर्श रहेगी। 

बैंक निफ्टी पिछले दो दिनों से कंसोलिडेट कर रहा है और 48300 के स्‍तर के ऊपर निकलने पर इसमें 48500 या 48800 के स्‍तर तक शॉर्ट कवरिंग रैली आ सकती है। हालाँक‍ि, 47800 का स्‍तर टूटना सूचकांक के लिए नकारात्‍मक हो सकता है। इस स्‍थ‍िति में ये 47500/47400 के स्‍तर तक टूट सकता है।  

 

(शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख