शेयर मंथन में खोजें

कंसोलिडेट कर सकता है बैंक निफ्टी, बाजार के स्तर को देखते हुए सौदे करें कारोबार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (29 अप्रैल) को बेंचमार्क सूचकांक में मजबूत बढ़त देखने को मिली। इसके साथ निफ्टी 223 अंक और सेंसेक्स 938 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।

पीएसयू बैंक और बैंक निफ्टी सूचकांक जहाँ में 2% से अधिक की तेजी रही, वहीं मजबूत गति के बावजूद रियल्टी इंडेक्स 1% से ज्यादा टूट गया। गैप अप शुरुआत के बाद बाजार में तकनीकी रूप से पूरे दिन सकारात्मकता बनी रही। दैनिक चार्ट पर सूचकांक में तेजी की कैंडल बनी है और अभी ये आराम से 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के आसपास कारोबार कर रहा है। 

ट्रेंड कारोबारियों के लिए 20 दिनों का एसएमए अहम समर्थन स्तर साबित हो सकता है, इसके ऊपर बाजार 22700-22775/75000-75200 के स्तर तक जा सकते हैं। हालाँ कि 22425/73900 के नीचे बाजार में 22380-22300/73800-73500 के स्तर तक दोबारा से करेक्शन आ सकता है। 

हमारा मानना है कि सोमवार की दमदार रैली के बाद बैंक निफ्टी 49200 और 49800 के स्तरों के बीच कंसोलिडेट कर सकता है। दिन के लिए बाजार के स्तरों को देखते हुए सौदे करने की सलाह रहेगी। 22700 के स्तर के आसपास लॉन्ग पोजीशन को घटाने और 22500 के स्तर के आसपास  खरीदारी की सलाह रहेगी। 

(शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख