शेयर मंथन में खोजें

बाजार में छोटी अवधि का ढाँचा अब भी कमजोर, दैनिक चार्ट पर बनी सुस्ती की कैंडल : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (07 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में तीव्र गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी 140 अंकों और सेंसेक्स 384 अंक के नुकसान के साथ बंद हुए।

विभिन्न क्षेत्रों में रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा गिरावट आयी और ये 3.5% तक टूट गया। हालाँकि, कमजोर बाजार हालात के बावजूद एफएमसीजी सूचकांक में 2% तक की बढ़त दर्ज की गया। तकनीकी दृष्टिकोण से देखें, बाजार में धीमी शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली का दबाव लगातार बना रहा। 

दैनिक चार्ट पर सूचकांक में सुस्ती की कैंडल बनी है और लंबे समय के बाद निफ्टी/सेंसेक्स 50 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के नीचे फिसल गये। हमारा मानना है कि बाजार का छोटी अवधि का ढाँचा अब भी कमजोर है। 

कारोबारियों के लिए यह ध्यान में रखना बेहद जरूरी है कि बाजार जब तक 20 दिनों के एसएमए यानी 22450/74000 या 22370/73700 के नीचे रहेंगे, तब तक कमजोरी का रुझान जारी रहेगा। इसके नीचे बाजार 22250-22230/73300-73250 के स्तरों का रिटेस्ट कर सकते हैं। 

हालाँकि, 22230/73250 के स्तर टूटने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और बाजार 22100/72800 या 22050/72700 के स्तरों तक फिसल सकते हैं। इसलिए 22370 और 22450 के स्तरों के बीच लॉन्ग पोजीशन घटाने की रणनीति बनानी चाहिए। 

बैंक निफ्टी में कमजोरी बनी हुई है और ये 48300 के स्तर के नीचे बंद हुआ, जो कि नकारात्मक है और ये 48000-47800 के स्तरों तक टूट सकता है। बैंक निफ्टी को 47700 के स्तर पर स्टॉप लॉस रखते हुए 47900 के स्तर के आसपास खरीद सकते हैं। ऊपर की तरफ 48500 और 48800 के स्तर पर प्रमुख बाधा हो सकती है। 

निफ्टी में सौदे का दायरा 22370-22230 के स्तर के बीच होगा। बैंक निफ्टी में 48500-47800 के स्तरों के बीच ये दायरा रहेगा।   

(शेयर मंथन, 08 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख