शेयर मंथन में खोजें

बाजार में बनी मंदी की लंबी कैंडल, मौजूदा स्तर से आगे जारी रह सकती है कमजोरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (09 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसी के साथ निफ्टी 345 अंकों और सेंसेक्स 1062 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों में, तकरीबन सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली थी, मगर एनर्जी और धातु सूचकांक सर्वाधिक 3% तक टूट गये। तकनीकी रूप से धीमी शुरुआत के बाद बाजार ने 22200/73200 के समर्थन स्तर को  तोड़ दिया, जिसके बाद बिकवाली का दबाव और बढ़ गया। 

दैनिक चार्ट पर सूचकांक में मंदी की लंबी कैंडल बनी है, जो मौजूदा स्तरों से और कमजोरी का समर्थन करती है। हमारा मानना है कि छोटी अवधि में बाजार का ढाँचा कमजोरी का है, लेकिन अस्थायी तौर से अधिक बिकवाली की वजह से मौजूदा स्तरों से पुलबैक रैली आ सकती है। 

दैनिक कारोबारियों के लिए 22000/72550 का स्तर रुझान निर्धारित करने वाला स्तर होगा। 22000/72550 के ऊपर बाजार में 22200/72600 के स्तर तक उछाल आ सकती है।  दूसरी तरफ, 22000/72550 के स्तर के नीचे कमजोरी का रुझान जारी रहने का अनुमान है। 

इसके नीचे बाजार 21850-21800-21700।72100-72000-71700 के स्तर तक टूट सकते हैं। ऐसे में  22000-21900 के स्तर के बीच चुनिंदा स्टॉक या सूचकांक खरीदने की रणनीति बनानी चाहिए और 21700 के स्तर पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

बैंक निफ्टी 47200 की तरफ बढ रहा है, जो 100 दिनों के एसएमए के लिहाज से अहम समर्थन स्तर है और जिसने पिछले तीन मौकों पर ट्रेंड पलटने वाले स्तर की तरह काम किया है। चुनिंदा स्टॉक में 47000 के स्तर पर अंतिम स्टॉप लॉस के साथ या सूचकांक में 47200 के स्तर पर लॉन्ग पोजीशन लेने का कॉन्ट्रा विचार अपनाना चाहिए। इसमें 47700 और 48000 के स्तरों पर प्रतिरोध आयेगा।

(शेयर मंथन, 10 मई 2024)  

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख