शेयर मंथन में खोजें

Gift Nifty लाल निशान में सपाट, भारतीय बाजार में रह सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (15 मई) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 4.00 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और ये 0.02% के अंतर के साथ 22,368.50 के स्तर के आसपास सपाट है।

इससे पहले मंगलवार (14 मई) को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। हालाँकि शुरुआत कारोबार में बिकवाली के दबाव में बाजार टूट कर लाल निशान में दिन के निचले स्तर तक चले गये। मगर निचले स्तर पर आयी खरीदारी की बदौलत बाजार जल्द ही हरे निशान में लौट आये। इसके बाद बाजार ने पलट कर नहीं देखा और तकरीबन 2 बजे के आसपास दिन के उच्च स्तर पर पहुँने में कामयाब रहे। दोनों सूचकांक इस स्तर से थोड़ा नीचे आ कर हरे निशान में बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 113.80 अंकों की उछाल के साथ 22,217.85 के स्तर पर 0.51% जोड़ कर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 328.48 अंकों की तेजी के साथ 73,104.61 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 0.45% की बढ़त देखने को मिली।

एशिया के प्रमुख बाजार आज भी मिलाजुला रुख के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में जहाँ 135.09 अंकों की तेजी है और ये 0.35% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में अवकाश है और कारोबार नहीं हो रहा है। वहीं, शंघाई कंपोजिट में 15.14 अंकों का नुकसान है और ये 0.48% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में मंगलवार (14 मई) को कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 13.14 अंकों की तेजी आयी और यह 0.16% की उछाल के साथ 8,428.13 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में भी 16.52 अंकों की बढ़त देखने को मिली और ये 8,225.80 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 25.80 अंकों की सुस्ती के साथ 0.14% टूट कर 18,716.42 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (14 मई) को कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिला था। डॉव जोंस में 126.80 अंकों की तेजी आयी और यह 0.32% की बढ़त के साथ 39,558.11 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.75% या 122.94 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 16,511.18 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, एसऐंडपी 500 25.26 अंक या 0.48% जोड़ कर 5,246.68 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 15 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख