शेयर मंथन में खोजें

एफआईआई की बिकवाली बढ़ा रही चिंता, चुनाव तक बड़े दायरे में कंसोलिडेट करेगा बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (15 मई) को ऊपरी स्तरों पर प्रतिरोध मिलने के बाद निफ्टी ने अपनी सारी बढ़त गँवा दी। सूचकांक मामूली गिरावट के बाद 22201 के स्तर पर बंद हुआ।  

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 1% और निफ्टी स्मॉलकैप 0.6% की तेजी के साथ अच्छा प्रदर्शन रहा। एमएससीआई इंडिया सूचकांक में 13 भारतीय कंपनियों के शामिल होने और कई चीनी उद्योगों पर अमेरिका की ओर से ऊँचे शुल्क लगाने से भारतीय कंपनियों को होने वाले लाभ से सकारात्मक गति देखने को मिली। क्षेत्रवार मिलाजुला रुख रहा और पीएसयू बैंक, रियल्टी और मेटल में खरीदारी आयी। 

वैश्विक स्तर पर निवेशकों को अमेरिका के मिलेजुले पीपीआई आँकड़ों के बाद प्रमुख मुद्रास्फीति दर के आँकड़ों का इंतजार है और महँगाई पर फेड की अनिश्चिचितता चिंता में इजाफा कर रही है। घरेलू स्तर पर विदेशी निवेशकों की अनवरत बिकवाली और अस्थिरता सूचकांक इंडिया विक्स का ऊँचे स्तर पर बने रहना बाजार पर दबाव डाल रहा है। 

हमारा मानना है कि आम चुनाव में मतदान की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे जायेगा और नतीजों का समय करीब आयेगा, तब तक बाजार बड़े दायरे में कंसोलिडेट करेगा।  

(शेयर मंथन, 15 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख