शेयर मंथन में खोजें

हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 45 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

आज हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। फिर इस सूचकांक में सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार यह सूचकांक 45 अंकों यानी 0.21% की मजबूती के साथ 22,048 पर बंद हुआ। सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स  (Straits Times) को 0.02% का मामूली फायदा हुआ। दूसरी ओर, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.64% और जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 0.37% का घाटा सहना पड़ा। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi), ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted), और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में आज अवकाश रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:05 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.87%, जर्मनी (Germany) के डैक्स में (DAX) 0.87% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.33% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2010)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख