शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा सस्टेन (Mahindra Susten) और मित्सुई (Mitsui) मिल कर करेंगी सौर ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) की प्रमुख सौर ऊर्जा कंपनी महिंद्रा सस्टेन (Mahindra Susten) और जापान की सबसे बड़ी और सबसे प्रमुख वैश्विक व्यापार और निवेश कंपनियों में से एक मित्सुई (Mitsui) ने करार किया है।

दोनों कंपनियों ने भारत में मिल कर सौर ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश, विकसित और संचालन करने के लिए हाथ मिलाया है।
समझौते के तहत मारवेल सोलरेन (Marvel Solren) में महिंद्रा सस्टेन की 51% बनी रहेगी, जबकि शेष हिस्सेदारी मित्सुई की होगी। मार्वल वर्तमान में 16 मेगावाट की संयुक्त क्षमता के साथ भारत में चार वितरित सौर परियोजनाओं को संचालित करती है, जिससे निजी ग्राहकों को उनके कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलती है।
एक औसत भारतीय कोयला-आधारित बिजली संयंत्र के माध्यम से उत्पन्न बिजली की तुलना में चार परियोजनाएँ प्रति वर्ष लगभग 20,000 टन तक सीओ2 (CO2) उत्सर्जन को कम कर सकती हैं, जिससे भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में योगदान मिलेगा। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख