शेयर मंथन में खोजें

975 करोड़ रुपये के ठेके मिलने से कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

प्रमुख विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) के शेयर में 4.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी को 975 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं। कंपनी को देश में ही पाइपलाइन बिछाने और संबंधित कार्यों के लिए परियोजना मिली है।
वहीं ओएचई, टीएसएस और संबंधित कार्यों सहित रेलवे विद्युतीकरण के लिए डिजाइन, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग को लिए ठेकों के साथ ही कल्पतरु पावर की अंतरराष्ट्रीय इकाई को यूरोप में एक कार्य मिला है।
ठेके मिलने की खबर के बाद निवेशकों ने कल्पतरु पावर के शेयरों में अच्छी खरीदारी की है, जिससे कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है। बीएसई में कल्पतरु पावर का शेयर 524.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 536.00 रुपये पर खुल कर 553.50 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा है।
करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 23.90 रुपये या 4.56% की बढ़ोतरी के साथ 548.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,417.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 268.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख