शेयर मंथन में खोजें

यूपीएल (UPL) ने पूरा किया कोस्टा रिका की कंपनी का अधिग्रहण

रसायन कंपनी यूपीएल (UPL) की सहायक कंपनी यूपीएल कॉर्प (UPL Corp) ने मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका की इंडस्ट्रियस बायोक्विम सेंट्रोमेरिकाना (INDUSTRIAS BIOQUIM CENTROAMERICANA) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

यूपीएल कॉर्प ने इंडस्ट्रियस बायोक्विम और इसकी कुछ साथी कंपिनयों की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया था। यह सभी कंपनियाँ बायोक्विम समूह का हिस्सा हैं, जो कृषि-रसायनों और फसल संरक्षण उत्पादों के उत्पादन, बिक्री और विपणन का व्यवसाय करता है।
यूपीएल ने यह सौदा पिछले साल नवंबर में किया था, जिसके 2019 की पहली छमाही में पूरा होने की उम्मीद जतायी लगायी थी।
बीएसई में यूपीएल का शेयर 937.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 947.30 रुपये पर खुल कर 957.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 10 बजे यूपीएल का शेयर 4.10 रुपये या 0.44% की बढ़ोतरी के साथ 941.55 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 47,954.61 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,045.00 रुपये और निचला स्तर 537.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख