शेयर मंथन में खोजें

तो अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) को इसलिए चाहिए शेयरधारकों की मंजूरी

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने शेयरों, डिबेंचरों या अन्य प्रतिभूतियों के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी है।

कंपनी यह रकम एक या अधिक किस्तों में, एक या अधिक मुद्रा में ग्लोबल डिपॉजिटरी प्राप्ति, अमेरिकन डिपॉजिटरी प्राप्ति, परिवर्तनीय तरजीही शेयर या कन्वर्टिबल डिबेंचर या अन्य प्रतिभूतियों सहित इक्विटी शेयर जारी करके जुटायेगी। कंपनी के शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक 7 अगस्त 2019 को होगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 0.15 रुपये या 0.30% की वृद्धि के साथ 49.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,749.69 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 77.60 रुपये और निचला स्तर 28.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख