![](/plugins/content/valaddthis/valaddthis/images/addthis-long.gif)
अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध टल जाने से सोमवार को अमेरिकी बाजार में औद्योगिक शेयरों में वद्धि दर्ज की गयी, जिससे तीनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
दोनों देश आयात शुल्क हटाने के लिए राजी हो गये हैं। वहीं चीन ने अमेरिका से अधिक आयात का प्रस्ताव भी रखा है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 298.2 अंक या 1.21% की बढ़ोतरी के साथ 25,013.29 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 39.69 अंक या 0.54% की वृद्धि के साथ 7,394.04 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 20.04 अंक या 0.74% की मजबूती के साथ 2,733.01 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल के दाम 1.33% की बढ़त के साथ 72.24 डॉलर प्रति पर बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)
Add comment