शेयर मंथन में खोजें

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) के बॉंडों की रेटिंग हुई संशोधित

क्रेडिट एनालिसिस ऐंड रिसर्च ने कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) के बॉंडों की रेटिंग में संशोधन किया है।

क्रेडिट एनालिसिस ने कॉर्पोरेशन बैंक के 500 करोड़ रुपये के निचले टियर II बॉंडों की रेटिंग डबल ए से डबल ए माइनस, 2,850 करोड़ रुपये के उच्च टियर II बॉंडों की रेटिंग डबल ए माइनस से सिंगल ए प्लस और 737.50 करोड़ रुपये के सतत बॉंडों की रेटिंग भी डबल ए माइनस से सिंगल ए प्लस कर दी है।
बीएसई में कॉर्पोरेशन बैंक का शेयर मंगलवार के 42.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 43.10 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.58% की गिरावट के साथ 42.55 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कॉर्पोरेशन बैंक के शेयर का उच्च स्तर 56.25 रुपये और निचला स्तर 30.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख