शेयर मंथन में खोजें

अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) का लाभ 6.79% बढ़ा

अमारा राजा बैटरीज ने वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 6.79% बढ़ कर 130.66 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 122.32 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 1,274 करोड़ रुपये से 16.01% बढ़ कर 1,477.99 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में अमारा राजा के शेयर शुक्रवार को 25.60 रुपये या 2.92% की बढ़त के साथ 901.90 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 908.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 878.30 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 15,404.45 करोड़ रुपये है। यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख