शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बाजार में उतारा नया वाहन

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बाजार में एक नया वाहन उतारा है।

टाटा मोटर्स ने वियतनाम में मिनी ट्रक सूपरएस को बाजार में निकाला है। सूपरएस के अंदर पेट्रौल और डीजल दोनों से चलने वाला इंजन है। कंपनी के इस नये मिनी ट्रक की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा होगी। इस समय यह ट्रक उत्तरी वियतनाम के 7 केंद्रों पर उपलब्ध है और जल्द ही पूरे देश में बिकेगा।
बीएसई में टाटा मोटर्स 573.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 557.25 रुपये पर खुला है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 598.60 रुपये और निचला स्तर 266.00 रुपये रहा है। करीब 10.10 बजे कंपनी का शेयर 15.70 रुपये या 2.74% की कमजोरी के साथ 557.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख