शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को यूएसएफडीए से मंजूरी, शेयर में गिरावट

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अंतिम मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को एस्ट्राजेनाक के जायलोकेन मरहम के जेनरिक संस्करण लिडोकेन मरहम को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी का मौजूदा पोर्टफोलियों में 109 उत्पाद है जिन्हे अमेरिकी बाजार में वितरण के लिए अधिकृत है और 62 एनडीए यूएसएफडीए के पास मंजूरी के लिए लंबित है। बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर आज सोमवार को गिरावट के साथ 892 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 905 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 882.20 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.22 बजे कंपनी के शेयर 9.90 रुपये या 1.11% की कमजोरी के साथ 885.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख