शेयर मंथन में खोजें

मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) ने किया 85% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) ने इंडियन स्कूल फाइनेंस कंपनी (आईएसएफसी) में 85.39% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

मनप्पुरम फाइनेंस ने यह सौदा 212 करोड़ रुपये में किया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए स्कूलों, व्यवसायिक कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों सहित शिक्षण संस्थानों को ऋण देने वाली आईएसएफसी के पास वित्त वर्ष 2017-18 की समाप्ति पर 522 करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट थी। गौरतलब है कि इस सौदे से मनप्पुरम फाइनेंस के व्यापार का विस्तार होगा।
इस खबर का कंपनी के शेयर पर अच्छा असर पड़ा है। बीएसई में मनप्पुरण फाइनेंस का शेयर 98.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 98.25 रुपये पर खुला। सवा 11 तक एक सीमित दायरे में रहने के बाद इसमें मजबूती आनी शुरू हुई। इसके बाद पौने 1 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.40 रुपये या 1.42% की मजबूती के साथ 99.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख