शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अशोक बिल्डकॉन, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, वेदांत, पीएनबी और टाटा कॉफी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अशोक बिल्डकॉन, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, वेदांत, पीएनबी और टाटा कॉफी शामिल हैं।

अशोक बिल्डकॉन - कंपनी को एनएचएआई के साथ एक समझौता के करार पर 22.4 करोड़ रुपये मिले हैं।
जीई पावर - कंपनी को 467.9 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल - कंपनी के बोर्ड ने एनएस कनन की एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी।
आईएसजीईसी हेवी इंजीनियरिंग - आईएसजीईसी हेवी इंजीनियरिंग को 700 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
टाटा कॉफी - शेयरधारकों ने संजीव सरिन को एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी।
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।
वेदांत - वेदांत डिबेंचरों के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपये जुटायेगी।
वीएसटी टिलर्स - वीएसटी टिलर्स ने जून में 2,948 पावर टिलर और 871 ट्रैक्टर बेचे।
देना बैंक - बैंक 3 कंपनियों में 60.5 लाख शेयर बेचेगा।
पीएनबी - मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच को बंद करने की कोई योजना नहीं।
पुंज लॉयड - कंपनी 30 जुलाई को तरजीही शेयरों के उप-विभाजन पर विचार करेगी। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)
श्री सीमेंट्स - दुबई में दो निवेश फर्म शुरू की। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख