शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने यूके विश्वविद्यालय के साथ किया आईटी करार

सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने यूके के सैलफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Salford) के साथ समझौता किया है।

दोनों पक्षों के बीच मैनचेस्टर-भारत व्यापार सम्मेलन (Manchester-India Business Summit) में करार पर हस्ताक्षर किये गये, जिसके तहत स्मार्ट शहरों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग किया जायेगा। करार के अंतर्गत विश्वविद्यालय के छात्र टेक महिंद्रा की परियोजनाओं में शामिल हो पायेंगे। गौरतलब है कि क्षेत्रीय कौशल का लाभ लेने के लिए टेक महिंद्रा ने सैलफोर्ड में अप्रैल महीने में एक दफ्तर भी स्थापित किया था।
बीएसई में 659.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 663.00 रुपये पर खुलने के बाद कंपनी का शेयर 11.05 बजे के आस-पास 3.20 रुपये या 0.48% की कमजोरी के साथ 656.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख