शेयर मंथन में खोजें

ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के मुनाफे में 3090% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही की तुलना में 2018-19 की समान अवधि में देश की प्रमुख ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड उत्पादक ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) का मुनाफा 3090% और शुद्ध आमदनी 403.9% बढ़ी।

कंपनी का मुनाफा 30 करोड़ रुपये के मुकाबले 957 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की शुद्ध आमदनी 415 करोड़ रुपये की तुलना में 1,965 करोड़ रुपये रही। इस दौरान ग्रेफाइट इंडिया का एबिटा 3679% की जबरदस्त उछाल के साथ 1,436 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 6,334 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 73.1% रहा।
गौरतलब है कि ग्रेफाइट इंडिया के नतीजों को उच्च मात्रा, मूल्य वसूली और क्षमता उपयोग से काफी सहारा मिला है। ग्रेफाइट के क्रूड स्टील उत्पादन पर नजर डालें तो भारत में 6.4%, चीन में 6.9%, उत्तरी अमेरिका में 3.2%, यूरोपीयन यूनियन में 2.2% और मध्य पूर्व में 12.7% की बढ़ोतरी हुई है।
उधर बीएसई में ग्रेफाइट का शेयर 1,054.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,063.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,093.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 1,056.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.35 रुपये या 0.70% की मजबूती के साथ 1,062.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख