शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने किया 11वाँ वॉटर एटीएम संयंत्र स्थापित

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हरियाणा में 11वाँ वॉटर एटीएम संयंत्र स्थापित किया है।

मानेसर, हरियाणा के कसान गाँव में कंपनी द्वारा स्थापित किया गया यह दूसरा वॉटर एटीएम है। इस वॉटर एटीएम से केवल 35 पैसे प्रति लीटर स्वच्छ पेयजल मिलता है।
बता दें कि वॉटर एटीएम को स्थापित करने का शुरुआती खर्च मारुति वहन करती है, जबकि पंचायत इसके लिए जमीन और संयंत्र चलाने के लिए बिजली की सुविधा करती है। वहीं वॉटरलाइफ इंडिया एटीएम की स्थापना और संचालन करने के अलावा कम से कम 10 साल के लिए इसका रखरखाव करती है।
इस खबर से मारुति के शेयर में करीब 1% की मजबूती आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 9,287.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 9,349.00 रुपये पर खुला और पौने 12 बजे के आस-पास 9,384.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे मारुति के शेयरों में 82.65 रुपये या 0.89% की मजबूती के साथ 9,370.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख