शेयर मंथन में खोजें

मोनेट इस्पात (Monnet Ispat) की आमदनी बढ़ी, घाटा हुआ कम

मोनेट इस्पात (Monnet Ispat) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 389.74 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 400.06 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 347 करोड़ रुपये से 24.8% की बढ़ोतरी के साथ 433 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी के कुल व्यय 701.88 करोड़ रुपये से बढ़ कर 833.72 करोड़ रुपये को हो गये।
मोनेट इस्पात की विद्युत आमदनी 42.97 करोड़ रुपये से घट कर 37.75 करोड़ रुपये और स्टील आमदनी 347.00 करोड़ रुपये के मुकाबले 447.13 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में मोनेट इस्पात का शेयर 14.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 14.15 रुपये पर खुल कर 14.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सवा 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 0.15 रुपये या 1.03% की गिरावट के साथ 14.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख