शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 2.50 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने पाँच विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 5 रुपये प्रति वाले 2,58,122 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर ने आज करीब 1.5% की बढ़ोतरी हासिल की। बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर ने 1,244.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,257.70 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के दौरान यह 1,273.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में बैंक का शेयर 18.05 रुपये या 1.45% की मजबूती के साथ 1,262.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख